पूजा के साथ अन्य सुविधाएँ
गया में यात्रा, ठहरने और अनुष्ठान की व्यवस्था
आप जिस कर्म के लिए आ रहे हैं, वही मुख्य है। यात्रा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएँ - ठहरने की जगह, वेदी तक आने-जाने के लिए गाड़ी, पूजा के लिए घर से क्या लाना है - इनकी व्यवस्था हम कर सकते हैं, ताकि सभी व्यवस्थाओं के लिए आपको अलग-अलग संपर्क न करना पड़े।
4,100+पूजाएँ संपन्न
1,00,000+परिवारों की सेवाहमारे तीर्थ पुरोहितों द्वारा
गया यात्रा की पूरी व्यवस्था
पिंडदान और गया श्राद्ध की व्यवस्था के साथ हम इनमें भी सहायता कर सकते हैं:
- गया में होटल
- धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था
- गया जंक्शन से पिकअप और ड्रॉप
- गया एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए गाड़ी
- पटना एयरपोर्ट से गया तक गाड़ी
- गया में स्थानीय गाड़ी की व्यवस्था
- विष्णुपद, फल्गु, प्रेत शिला और अन्य वेदियों तक वाहन
- गया एवं बोधगया के मंदिरों के दर्शन
- बोधगया और निकट के अन्य तीर्थ दर्शन
पुरोहित, ठहरने, एयरपोर्ट या रेलवे से आने-जाने, आने-जाने के लिए गाड़ी और मंदिर दर्शन - इन सबकी व्यवस्था अलग-अलग करने की आवश्यकता नहीं। हमारी टीम पूरी यात्रा का समन्वय कर सकती है, जिससे परिवार का ध्यान श्राद्ध और पिंडदान पर ही रहे।
पूजा से संबंधित अन्य व्यवस्थाएँ
कुल की परंपरा और तीर्थ पुरोहित के निर्देश के अनुसार हम इनकी व्यवस्था भी कर सकते हैं:
- गौ दान
- शैय्या दान
- वस्त्र दान
- बर्तन / पात्र दान
- ब्राह्मण भोज
- दक्षिणा की व्यवस्था
- अन्न दान
- पिंडदान सामग्री
- पूजा विधि के अनुसार आवश्यक विशेष सामग्री या दान
ये वैकल्पिक हैं। जिस पूजा में जिस दान का विधान हो, वही कराया जाता है - और आपके कर्म में कौन-सा वास्तव में आवश्यक है, यह पुरोहित जी स्पष्ट बता देंगे।
गया में ठहरने की सुविधा
किराया प्रति कमरा, प्रति रात है। गया में धर्मशाला से लेकर अच्छे होटल तक सब उपलब्ध हैं। पितृपक्ष में भीड़ के कारण कमरों का किराया दो-तीन गुना तक हो जाता है और अच्छे कमरे पहले भर जाते हैं, इसलिए पहले से बुकिंग करना उचित रहता है। कमरों का किराया ₹1,000 से शुरू होता है। अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार किराया जानने के लिए संपर्क करें।
- धर्मशाला
- ₹1,000+
- धर्मशाला, एसी
- ₹1,500+
- होटल कमरा, नॉन एसी
- ₹1,500+
- होटल कमरा, एसी
- ₹2,500+
- 4/5 सितारा होटल, बोधगया में
- ₹8,000+
ये धर्मशालाएँ पुरोहितों के अपने पारिवारिक भवन हैं। कमरा आपके नाम पर आरक्षित किया जाता है। सिर्फ़ पूजा की बुकिंग में ठहरना शामिल नहीं; आप कहें, या ठहराव वाला पैकेज चुनें, तब जोड़ते हैं। कमरा, खर्च, भुगतान और रद्द करने की शर्तें बुकिंग से पहले बता देते हैं।
अपनी आवश्यकता बता दीजिए
तिथियाँ, कितने लोग आ रहे हैं और कहाँ से आ रहे हैं - इतना भेज दीजिए। क्या उपलब्ध है और कितना खर्च होगा, यह कुछ भी बुक करने से पहले बता देंगे।
फ़ॉर्म खुल रहा है…